

सब की नजर संवाददाता
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। सावन मास में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग का पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रविवार को वह कस्बे में पहुंचे और निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग प्रयागराज व सुजानगंज रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बे में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने, सड़क किनारे लगने वाले शिविरों को सड़क से कुछ दूरी छोड़ कर लगवाने के निर्देश दिए।प्रयागराज बुढ़िया किनारा व प्रतापगढ़ इटहरा बॉर्डर पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया तथा बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा थाने पर सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त व लगवाने का निर्देश दिया। एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने प्रयागराज व प्रतापगढ़ सीमा से लगने वाले गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष हिदायत देते हुए कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां कड़ी चौकसी बरती जाए। उन्होने कस्बा स्थित शक्तिपीठ मां काली जी के मंदिर परिसर का भी निरीक्षण करते हुए जलमग्न परिसर में से पानी को निकालने का भी दिशा निर्देश दिया।इस दौरान सीओ मछली शहर अतर सिंह, थाना प्रभारी विवेक तिवारी, एसआई पन्ना लाल यादव, एसआई केशव राय, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, जितेंद्र पांडेय, कांस्टेबल लक्ष्मीकांत गुप्ता ,कांस्टेबल जाकिर हुसैन सहित आदि पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal