Home / Flash / राज्यमंत्री ने 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया

राज्यमंत्री ने 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया

सब की नजर

जौनपुर (सू.वि.) । जनपद में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मंगल दल खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद यादव जी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर के मैदान में आयोजित हुआ।
माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद के 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया।
माननीय मंत्री जी के द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि जो भी खेल प्रोत्साहन सामग्री आपको उपलब्ध कराया जा रहा है उसे खेल मैदानों पर प्रतिदिन खेलने में प्रयोग किया जाए तथा आश्वासन दिया कि मंगल दलों को भी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए रोजगार मुहैया कराने हेतु शासन विचार कर रही है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *