Home / Flash / पुरोला प्रकरण मे SP उत्तरकाशी द्वारा सम्रान्त नागरिकों व आमजन से की गयी शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

पुरोला प्रकरण मे SP उत्तरकाशी द्वारा सम्रान्त नागरिकों व आमजन से की गयी शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

स्टेट हेड कुणाल शर्मा की रिपोर्ट

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, उनके द्वारा ऐसे समय पर कानून प्रिय/क्षेत्र के सम्मानित लोगों से आगे आने की अपील की गई है। एस0पी0 सर् द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस अपराध विशेषकर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धी अपराधों के प्रति बेहद गम्भीर व संवेदनशील है। अपहरण के मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी दोनो युवकों को घटना के तुरन्त बाद ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस इस मामले मे बहुत तेजी से निष्पक्ष कार्यवाही कर रही है, हॉल के मे माहौल को देखते हुये पुरोला में अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी को तैनात करते हुये पुलिस गश्त बढा दी गयी है। विवादित पोस्टर चस्पा करने के मामले मे भी पुलिस द्वारा इण्डियन पैनल कोड की सुसंगत धाराओं मे FIR पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी गयी है, इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, कृपया सभी लोग शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *