Home / Flash / हवा में कुलांचे भर रहा सीएमओ का आदेश, तैनाती स्थल पर जाने की बजाय चिकित्साधिकारी ने खोल दी प्राइवेट क्लीनिक –

हवा में कुलांचे भर रहा सीएमओ का आदेश, तैनाती स्थल पर जाने की बजाय चिकित्साधिकारी ने खोल दी प्राइवेट क्लीनिक –

सब की नजर संवाददाता

मुंगराबादशाहपुर( जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त एक चिकित्साधिकारी द्वारा शासन प्रशासन को खुली चुनौती दिए जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में आ गया है । बताया जाता है कि प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग तीन द्वारा लगभग ग्यारह महीने पहले स्थानांतरित किए जाने वाले चिकित्साधिकारी डा० राम विजय सिंह ग्यारह महीने बाद भी शासन प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए मुंगराबादशाहपुर में ही अपना डेरा जमा सीएमओ को खुली चुनौती दे दिया है । बताते चलें कि प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग 3 द्वारा बीते 30 जून 2022 को बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था । जिसमें मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त चिकित्साधिकारी डा० राम विजय सिंह को बस्ती के लिए स्थानांतरित किया गया था । प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग के आदेश के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह ने मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त चिकित्साधिकारी डा० राम विजय सिंह को कार्यमुक्त करने हेतु आदेश जारी तो कर दिया लेकिन चिकित्साधिकारी डा० राम विजय सिंह स्थानांतरित स्थल पर जाने की बजाय अपना स्थानांतरण रोकने हेतु मेडिकल अवकाश पर चले गए थे । लगभग छः महीने बाद भी स्थानांतरण रूकवाने में विफल रहे डा० राम विजय सिंह जनवरी2023 में मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी आमद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राजेश कुमार के समक्ष दर्ज कराई । जिसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राजेश कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर दी। सीएमओ ने स्वास्थ्य चिकित्सा अनुभाग 3 के आदेश के अनुपालन में एक बार फिर स्थानांतरित चिकित्साधिकारी डा० राम विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने हेतु पत्रांक संख्या 1947 दिनांक 24 अप्रैल 2023 को प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। लेकिन सीएमओ के आदेश का अनुपालन करने की बजाय चिकित्साधिकारी डा० राम विजय सिंह द्वारा सीएमओ के आदेश को खुली चुनौती देते हुए अस्पताल के निकट एक गली में अपना प्राइवेट हॉस्पिटल खोल लिया ?। इस बाबत जानकारी हेतु जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राजेश कुमार से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया जिससे उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *