Home / Flash / अंतर्राष्ट्रीय बाँसुरी वादक एवम् तबला वादक उस्ताद डॉ मुजतबा हुसैन सह मुस्तफा हुसैन नें किया श्रोताओं को सम्मोहित

अंतर्राष्ट्रीय बाँसुरी वादक एवम् तबला वादक उस्ताद डॉ मुजतबा हुसैन सह मुस्तफा हुसैन नें किया श्रोताओं को सम्मोहित

सिरोही(राजस्थान)। 17 अप्रैल ‘देवशील मेमोरियल’ ट्रस्ट के फ़ेसबुक पेज पर पटना (बिहार) के अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक एवम् संगीतकार उस्ताद डॉ मुजतबा हुसैन एवं उनके छोटे भाई एवं अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक मुस्तफा हुसैन की जुगलबंदी नें क्लासिक पसंद रखने वालों के लिए समाँ बांध दी।
संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार दोनों भाई फ़िलहाल क्रमशः पटियाला एवम् दिल्ली में रहते हैं। बांसुरी वादक मुजतबा हुसैन जी नें भारतीय सिनेमा के कई गानों के म्यूजिक में बांसुरी से अपना योगदान दिया है साथ हीं विदेशों में भी अपनी धुन की धूम मचाई है।
इन्हें अफ़्रीका में कल्चर एंबेसडर ऑफ़ इंडिया का अवार्ड मिला। साथ हीं उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ अवार्ड, साथ हीं म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह नें मुंबई में इन्हें ‘बांसुरी सम्राट’ सम्मान से नवाज़ा है।
वैसे इनकी क़ाबिलियत की फ़ेहरिस्त बहुत लंबी है, समझने की बात ये है कि इन्होंने अपनी योग्यता पर आधी दुनियाँ की सैर की है और तमाम सम्मानों से इन्हें सम्मानित किया गया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *