Home / Flash / बाबा साहब ने बहुत ही कष्ट वह संघर्षों के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा उन्होंने समानता स्वतंत्रता न्याय और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देते हुए संपूर्ण विश्व को प्रेरणा दी- रंजीता मनोज धामा

बाबा साहब ने बहुत ही कष्ट वह संघर्षों के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा उन्होंने समानता स्वतंत्रता न्याय और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देते हुए संपूर्ण विश्व को प्रेरणा दी- रंजीता मनोज धामा

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

गाजियाबाद। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लोनी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों ( राजीव गार्डन, बाग राणप, 2 नं बस स्टैंड, तिलकराम कालोनी, सोम बाजार, बेहटा हाजीपुर, राहुल गार्डन, परमहसं विहार, में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के आयोजकों दूारा लोनी नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष रंजीता धामा व मनोज धामा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा लोनी नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष रंजीता धामा व मनोज धामा का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी सामाजिक क्रांति के संवाहक भारत रत्न आदरणीय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं तथा आज हमारा देश बाबा साहब के प्रखर और ओजस्वी विचारों से संपूर्ण मानवता के कल्याण का दीप युगो युगो तक जलता रहेगा जिस प्रकार से बाबा साहब ने बहुत ही कष्ट वह संघर्षों के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा उन्होंने समानता स्वतंत्रता न्याय और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देते हुए संपूर्ण विश्व को प्रेरणा दी एवं अपने समाज के लिए विकसित होने पर जोर दिया । बाबा साहब का संपूर्ण जीवन जीवन समाज के हित के लिये बीता । कार्यक्रम में लोनी नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष रंजीता धामा ने भी अपने विचार व्यक्त कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आज विश्व भर में भारत रतन बाबा भीमराव अंबेडकर जी का 132 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है यह बाबा साहब की माहनता है की विश्व भर में बाबा साहब के विचारों को स्वीकार किया है तथा जिस प्रकार हम लोग संविधान का सम्मान करते हुए देश को तरक्की की राह पर लेकर जा रहे हैं यह बेहद ही खुशी की बात है ।

बेहटा हाजीपुर मे वाल्मीकि समाज के दूारा निकाली जा रही विशाल शोभायात्रा मे रंजीता व मनोज धामा ने पुष्प वर्षा की तथा अन्य कार्यक्रम मे रंजीता व मनोज धामा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया 2 नं स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा रंजीता धामा वह मनोज धामा का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा बाबा साहब का स्टेचू देकर भी स्वागत किया ।
इस अवसर पर सभासद सतपाल शर्मा, बाबू लाल गौतम, अनिल, राजू गौतम, रामनिवास जाटव, जोंटी वाल्मीकि, गौरव जाटव, प्रवीन ढिंगिया, अशोक जाटव, डाक्टर कर्ण, सागर, बिरजू, ओमबीर, आदेश, तुषार समानिया, सुरेन्द्र, देव जाटव, सुधीर, आनंद जाटव, सन्नी पहलवान, अज्जू जाटव, सोनू ,आदेश जाटव सहित कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे महिला व पुरुष उपस्थित रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *