
दीपक शर्मा की रिपोर्ट
मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के कृपाशंकर नगर वार्ड में स्थित डाकघर में प्रथम महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खुला। डाकघर के पोस्ट मास्टर राजेश दुबे जी ने इस योजना का प्रथम खाता अनुपमा सिंह पत्नी संजय कुमार सिंह निवासिनी कृपा शंकर नगर मछली शहर का खाता खोला और अपने हाथों से खाते का पासबुक अनुपमा सिंह को दिया। उस समय डाकघर में संजय कुमार सिंह पत्रकार और डाकघर के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal