Home / Flash / साहित्य नव सृजन के तत्वावधान में गीत गोदावरी का लोकार्पण

साहित्य नव सृजन के तत्वावधान में गीत गोदावरी का लोकार्पण

गाजियाबाद। साहित्यिक संस्थाओं में बहुत तेजी से अपनी पहचान बनाने वाली गाजियाबाद स्थित साहित्य नव सृजन संस्था, साहित्यिक गीतों की पुस्तक ‘गीत गोदावरी’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित कर रही है। इस पुस्तक के रचनाकार उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर जिले के कमालपुर मुबारकपुर पिकार के स्थायी निवासी और दिल्ली प्रवासी ओंकार त्रिपाठी हैं। ओंकार त्रिपाठी अपने साहित्यिक गीतों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। ‘गीत गोदावरी’ उनका तीसरा गीत संग्रह है। इससे पहले ओंकार त्रिपाठी द्वारा रचित ‘कल्पतरू मेरी धरा का’ (प्रबंध काव्य) और ‘ताजमहल के हर पत्थर पर’ (गीत संग्रह) प्रकाशित हो चुके हैं।

संस्था की संस्थापिका और महासचिव अनुपमा पांडेय ‘भारतीय’ ने बताया कि ‘गीत गोदावरी’ का लोकार्पण साहित्य के प्रबुद्ध मनीषियों द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन देश की राजधानी दिल्ली एन सी आर में स्थित नोएडा, सेक्टर 126, HCL, KNMA के त्रिवेणी सभागार में दिनांक 26 फरवरी 2023 को संपन्न होगा। इस आयोजन में देश के जाने माने 100 से अधिक साहित्यकार शामिल हो रहे हैं।

इस आयोजन में शामिल सभी साहित्यकारों को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *