

सब की नजर संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। महाशिवरात्रि दियांवा महादेव में सुबह 4:00 बजे से ही गेट का ताला खुलते ही लंबे लाइन का कतार लगा है । भीड़ इतनी हो गई है कि गंगाजल हैंड पंप पर भरने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है और महादेव को जलाभिषेक करने के लिए कई जिलों के दर्शनार्थी उमण चुके हैं। भक्ति में शक्ति होती है आस्था की मन्नत लिए अपनी अपनी मांगे महादेव के जलाभिषेक और चरण स्पर्श करके पूरी कर रहे हैं। मछली शहर थाना के अरविंद कुमार चौहान के नेतृत्व में भारी सुरक्षा के प्रबन्ध किए गए हैं। लाउडस्पीकर से महिलाओं को सोने की सिकड़ी पहनकर मंन्दिर परिसर में प्रवेश वर्जित किया जा रहा है। भोलेनाथ के जयकारे से पूरा मंन्दिर परिसर गूंज उठा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर दियांवा महादेव में जौनपुर के समाजसेवी जज सिंह अन्ना भी भोलेनाथ का दर्शन करके माथा टेकते हुए जनपद में खुशहाली के लिए प्रार्थना किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

