Home / Flash / सेंट्रल जीएसटी टीम की छापेमारी से नगर में हड़कंप, कई दुकानदारों ने गिराए अपने दुकान के शटर

सेंट्रल जीएसटी टीम की छापेमारी से नगर में हड़कंप, कई दुकानदारों ने गिराए अपने दुकान के शटर

नगर में स्थित वेलकम बूट हाउस जूते की दुकान पर पड़ा जीएसटी का छापा, जब्त किया क्रय- विक्रय बिल

—————————————————

(वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट)

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर मुंगरा बादशाहपुर में सेंट्रल जीएसटी टीम का छापा पड़ते ही नगर में अफरा-तफरी मच गई, जैसे ही व्यापारियों को सूचना मिली कि नगर के वेलकम बूट हाउस जूते की दुकान पर जीएसटी का छापा पड़ा है, वैसे ही अधिकांश व्यापारियों ने अपने दुकान का शटर गिराना शुरू कर दिया, और पूरा दिन शटर को गिराए रखा, क्योंकि जीएसटी टीम को एक ही दुकान पर पूरे दिन लग गए, जब भारतीय सहारा टीम ने सेंट्रल जीएसटी टीम से वार्तालाप कर जानकारी लिया तो जीएसटी सेंट्रल अधीक्षक प्रयागराज सुरेंद्र राम ने बताया कि शिकायत पर नहीं बल्कि टीम रूटीन निरीक्षण पर है, जीएसटी टीम में स्पेक्टर आदित्य मिश्रा, स्पेक्टर मोहम्मद कासिम, स्पेक्टर महेंद्र कुमार ने निरीक्षण के बाद समाचार टीम से बताया कि जूते की दुकानदार से जीएसटी के साथ रसीद और बिल बाउचर को मांगा गया जिस पर दुकान के संचालक ने स्वयं यह बताया कि जीएसटी अभी नहीं बनवाया है, ना ही किसी सामान के विक्रय वाउचर का रिकॉर्ड है, और दुकान का किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है, साथ ही पाया कि उक्त जूते की दुकान में हमजा रेडिमेंट के नाम से कपड़े की दुकान भी संचालित होती है, जिस पर जीएसटी की टीम ने दुकान में मौजूद जूते- चप्पल और कपड़ों की गिनती किया, तथा दुकान सहित गोदाम की फोटो और रिकॉर्डिंग भी किया, और अपनी छापेमारी की कार्रवाई पूरा करते हुए दुकानदार अब्दुल रहीम को संमन नोटिस थमाया, सेंट्रल जीएसटी की टीम की कार्रवाई से नगर के कई व्यापारी अफरा तफरी और घबराए नजर आए, यह सूचना मिलते ही नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने भी वेलकम बूट हाउस पर पहुंचकर जीएसटी टीम से व्यापारी हित की बात करते हुए वार्तालाप किया, लेकिन अधिकारियों ने अपनी कार्यवाही को जारी रखा। प्रयागराज से आई जीएसटी टीम को दोपहर से शाम हो गई ,केवल एक ही दुकान पर,
टीम ने बताया कि कई बड़े व्यापारियों की जीएसटी अनियमितता की सूचना टीम के संज्ञान में है ,अगले सप्ताह उन व्यापारियों तक भी टीम पहुंचकर निरीक्षण करेगी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *