Home / Flash / भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है – बी.पी. सरोज

भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है – बी.पी. सरोज

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मादरडीह में संचालित संत पंचम दास सरोज इंटर कालेज में कालेज के संस्थापक व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर कालेज में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के निवासियों व जनपद वासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है। भारत की पिछले सात दशकों से ज्यादा वर्षों की प्रगति की यात्रा को देखें तो पाएंगे कि हमारा देश बहुत सी चुनौतियों को पीछे छोड़ आगे निकल चुका है। भारत के लोग आज रक्षा से लेकर शिक्षा, अंतरिक्ष और खेल प्रतियोगिताओं में दुनिया को अपना लोहा मनवा रहे हैं। सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि दाग गुलामी का धोया हैं जान लुटा कर, दीप जलाये हैं कितने दीप बुझा कर, मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आजादी को रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर। गणतंत्र दिवस के इस मौके पर विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर पत्रकार राकेश मिश्रा, रमेश सरोज, विनोद सरोज व विद्यालय के छात्र/ छात्राएं, अध्यापक/ अध्यापिकाएं व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *