
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
पवारा,जौनपुर। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण मे दिनांक 19.01.2023 को थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान सजईकला तिराहे से आगे इण्डियन गैस एजेन्सी के पास से अभियुक्त दिनेश यादव पुत्र उदयराज यादव नि0 नेवादा थाना पवाँरा जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष के कब्जे से एक थैले मे एक किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को समय 20.35 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 005/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त- 1. दिनेश यादव पुत्र उदयराज यादव नि0 नेवादा थाना पवाँरा जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष। बरामदगी –1. एक किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा की बरामद। अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 005/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया थाना पवाँरा जनपद जौनपुर। 2. का0 रणविजय यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर। 3. का0 तेजबहादुर थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal