Home / Flash / पूर्व विधायक ने सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन पर दी बधाई, दीर्घायु होने की कामना

पूर्व विधायक ने सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन पर दी बधाई, दीर्घायु होने की कामना

सांसद डिंपल यादव महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है- डॉ सुषमा

—————————————————–

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने पार्टी कार्यालय लखनऊ में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का 46 वां जन्मदिन पर मुलाकात कर बधाई दी। साथ ही मुंगरा बादशाहपुर कस्बे के गुड़हाई मोहल्ले में सपा नेता शैलेंद्र साहू के नेतृत्व में केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। सपा के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी।
पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने डिंपल यादव को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलंद आवाज बताया।
उन्होंने कहा कि डिंपल यादव ने सदैव महिलाओं, गरीबों , शोषितों व वंचितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी है। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। कहा कि डिंपल यादव महिला सशक्तिकरण की मिसाल है ,उनसे देश की महिलाओं को प्रेरणा मिलती है।
बधाई देने वालों में सपा नेता शैलेंद्र साहू, विपिन गुप्ता, नवरत्न कुमार, अमित जायसवाल, विजय यादव, वीरेंद्र पटेल ,वीरेंद्र बिंद, मो. खालिद अंसारी, शिवकुमार ऊमरवैश्य, मो. इमरान, डॉ राकेश मौर्या, बृजेश यादव, प्रधान राजमणि पटेल, शेष नारायण पटेल, अनिल साहू, सनोज साहू, बी.के मोदनवाल, प्रवीण सरोज व अनुपमा साहू आदि लोग रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *