
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर प्रयागराज संगम से सुबह 6 बजे छूटने वाली जौनपुर जं 9.15 बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को बिना किसी सूचना के बिना कोहरा के अचानक रेल भवन नई दिल्ली, जीएम डीआरएम उत्तर रेलवे द्वारा बंद किए जाने के कारण उत्पन्न समस्या से निपटने के लिए रेल यात्रियों ने रेलखंड पर कूदना शुरू कर दिया है । रेल मंत्री , चेयरमैन, जीएम डीआरएम उत्तर रेलवे के समस्त रेल अधिकारीयों के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है रेल यात्रियों का कहना है कि हमारी पैसेंजर ट्रेन प्रयागराज संगम सुबह 6:00 बजे तत्काल चलाई जाए और 9.15बजे जौनपुर पहुंचे ।रेलयात्रियों की अगुवाई कर रहे समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि हजारों रेलयात्री इस ट्रेन से खचाखच भरी गाड़ी से जौनपुर पहुंचते हैं जो अकबरपुर टांडा फैजाबाद औड़ियार और जौनपुर आते जाते हैं। जज सिंह अन्ना सहित समस्त रेल यात्रियों का कहना है कि सुबह 6 बजे प्रयागराज संगम से जौनपुर पैसेंजर ट्रेन कुल दूरी 100 किलोमीटर है नहीं चलाई जाती है तो हम रेलयात्री लोग करो या मरो प्रयागराज जौनपुर रेलखंड पर करने को तैयार है । जज सिंह अन्ना सहित समस्त रेलयात्रियों ने कहा कि जरौना कटवार बरसठी भन्नौर बारीगांव नेवादा , मड़ियाहूं, सुदनीपुर, जाफराबाद में प्रतिदिन होगा रेल प्रदर्शन ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal