


जौनपुर के लाल श्रीप्रकाश पाण्डें को दुर्लभ प्रेसिडेंट तटरक्षक मेंटल,लाईफ टाईम एचीवमेंट से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने की घोषणा पर
—————————————–
प्रथम पैतृक गांव आने पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने मालाओं से लाद दिया और अपने जौनपुर के लाल पर गर्व किया
—————————————–
पल भर में सैकड़ों मालाएं सेना अधिकारी के गले में मोतियों के हार के रूप में पड़ गई
——————————————–
नौसेना के अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डें पर देश को गर्व हुआ
—————————————-
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मानिकपुर,बरसठी,जौनपुर। जौनपुर के लाल बरसठी ब्लाक मानिकपुर गांव सभा के निवासी प्रकाश पांडे को राष्ट्रपति द्वारा 15 अगस्त को घोषणा किया गया। नौसेना के तटरक्षक दल के अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डें को राष्ट्रीय तटरक्षक मेटल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से राष्ट्रपति महोदय द्वारा नई दिल्ली में देश की समस्त राष्ट्रीय तटरक्षक दल के इन्वेस्टीचर सेरेमनी तट रक्षक कार्यालय नई दिल्ली में समारोह में नौ सेना के विशेष अतिथियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा तट रक्षक दल के प्रधान सहायक अभियंता श्रीप्रकाश पाण्डें को सम्मानित किया जाएगा। श्रीप्रकाश पांडे के प्रथम अपने पैतृक गांव यूपी के गांव मानिकपुर ब्लाक बरसठी जिला जौनपुर आने पर क्षेत्र के सम्मानित लोग ग्रामीण उनके आवास पर दौड़े और मालाओं से उनका स्वागत किया । पल भर में सैकड़ों मालाएं सेना अधिकारी के गले में मोतियों के हार के रूप में पड़ गए और नौसेना के अधिकारी पर देश को गर्व हुआ । श्रीप्रकाश पान्डें देश के ऐसे नेवी सेना के तट रक्षक दल के अधिकारी हैं जिनको यह पुरस्कार 15 अगस्त2022 को राष्ट्रपति महोदय द्वारा घोषणा किया गया था। श्री प्रकाश पाण्डें की कार्यप्रणाली से नौसेना के उच्च अधिकारी और राष्ट्रपति बहुत खुश हुए हैं आपने पूरी लाइफ 33 वर्षों की ड्यूटी में एक से बढ़कर एक कार्य सेना के योगदान में प्रकाश पाण्डेय ने दिया है । वर्तमान में आपकी ड्यूटी तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय उत्तर पश्चिम गांधीनगर गुजरात में चीफ सहायक इंजीनियर के पद पर है । तटरक्षक दल का यह इकलौता पुरस्कार पाने वाले इस वर्ष अकेले अधिकारी श्रीप्रकाश हैं। आपकी सेना में सेवा को सराहनीय ढंग से सेना याद करती रहेगी। समुद्र में दुश्मन की गतिविधियों की हलचल को इन्होंने बारीकी से नापा है और थल सेना के चीफ सहायक इंजीनियर के पद पर आपने देश को बहुत बड़ा सहयोग शौर्य वीरता पराक्रम आदि क्षेत्र में अपनी कुशल रणनीति का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया है। आज जौनपुर के इस लाल श्रीप्रकाश पाण्डें ने जौनपुर सहित पूर्वांचल का मान सम्मान बढ़ाया है हमें अपने जौनपुर के लाल पर गर्व है । आप गुजरात तब से अपने पैतृक गांव मानिकपुर आए हुए हैं। इस मौके पर लोगों अभिवादन करते हुए सेना के अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अपने पढ़े हुए प्राइमरी पाठशाला मानिकपुर विद्यालय में कम्प्यूटर लैब, स्पोर्ट्स सामान, पानी पीने के लिए विशेष व्यवस्था आरो मशीन शीघ्र ही देने का वायदा किया। इस अवसर पर माला पहनाने वाले समाजसेवी जज सिंह अन्ना, अशोक कुमार शुक्ला प्रधान, मिलिंद शुक्ल प्रधान ,विवेक दुबे प्रधान, आशीष सिंह, राहुल , राजेंद्र प्रसाद यादव प्रधान ,विजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश प्रधान, मुन्नीलाल प्रधान ,विमल कुमार पांडे एडवोकेट ,अनिल कुमार पांडे कोटेदार, नन्हे शुक्ला, विनय सिंह अध्यापक, शिव शंकर सिंह अध्यापक, अनिल कुमार सिंह अध्यापक, लाल मिश्रा आदि सैकड़ों गणमान्य ने माल्यार्पण किया और सैकड़ों की संख्या में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal