Home / Flash / भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाला लाजपत राय का देश सदैव ऋणी रहेगा- उमाशंकर चौरसिया

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाला लाजपत राय का देश सदैव ऋणी रहेगा- उमाशंकर चौरसिया

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर के समाज सेवी व भावी प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर उमाशंकर चौरसिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि 17 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को दिशा देने वाले तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से लाला लाजपत राय एक थे, उन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि साइमन कमीशन के विरोध के दौरान हुए लाठी-चार्ज में घायल होने पर लाला जी ने कहा था कि ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक एक कील का काम करेगी‘। उनकी कही बात सही साबित हुई और लाला जी के बलिदान ने लोगों के दिलों में आजादी की ललक और बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यति पर संकल्प लेना चाहिए कि हससब उनके दिखाऐ हुए मार्गों पर चलते हुए समाज मे एक जागरूकता का संदेश दें। उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को गति देने के साथ लाला जी ने हिन्दी भाषा को देश में लागू करने और उसके प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री चौरसिया ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाला लाजपत राय का देश सदैव ऋणी रहेगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *