Home / Flash / सभासद के नेतृत्व पर प्रबुद्ध लोगों ने शांति समिति बैठक का किया बहिष्कार-हुआ हंगामा

सभासद के नेतृत्व पर प्रबुद्ध लोगों ने शांति समिति बैठक का किया बहिष्कार-हुआ हंगामा

एसडीएम व सीओ देर पहुंचने तथा मूल बिंदु पर चर्चा न होने पर सभासद ने जताई नाराजगी-

————————————-

विक्की गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । थाना परिसर में आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले भरत मिलाप व बारावफात को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी दलों व चौकियों के पदाधिकारी सहित नगर के प्रबुद्ध जन लोग मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने 1 घंटे से अधिक इंतजार करने के बाद भी सक्षम अधिकारी एसडीएम मछली शहर राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह देर में पहुंचने तथा मूल बिंदु जैसे भरत मिलाप व बारावफात पर चर्चा न होने पर सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने नाराजगी जताते हुए शांति समिति की बैठक को बहिष्कार कर दिया। सभासद को बहिष्कार करता देख सभी दलों व चौकियों के पदाधिकारी ने भी बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिससे शांति समिति की बैठक में हंगामा जैसा माहौल बन गया। बहिष्कार करने वाले लोगों में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री रंजीत गुप्ता, राजकुमार नेता, जगदंबा आकाश गुप्ता, सभासद दीपू मोदनवाल, रवि दुबे, सचिन केसरवानी, विनोद चौरसिया, राजेश गुप्ता, योगेश जायसवाल, राजीव जायसवाल, दीपक गुप्ता, सुरेश सोनी, ओंकार नाथ गुप्ता व शिवम गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक का बहिष्कार किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *