Home / Flash / पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं – पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय

पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं – पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय

सेविंग नेचर वेलफेयर सोसायटी चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

——————————————–

पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने में अपना सहयोग करेंगे तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा – लक्ष्मीशंकर पटेल

——————————————–
सर्वेश तिवारी के साथ एस.एस.पाण्डेय की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के सुजानगंज रोड मुँगराबादशाहपुर में सेविंग नेचर वेलफेयर सोसायटी चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन पायलट आफीसर व पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार संरक्षक सेविंग नेचर वेलफेयर सोसायटी चैरिटेबल ट्रस्ट राधेश्याम पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेविंग नेचर वेलफेयर सोसायटी चैरिटेबल ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारियों ने पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।लोगों को संबोधित करते हुए पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय ने सेविंग नेचर वेलफेयर सोसायटी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण पर मनुष्य ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक वनस्पतियां आदि पूरी तरह निर्भर हैं। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के अस्तित्व का आधार है। पर्यावरण, हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध, जल, शुद्ध वायु, शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है। पायलट आफीसर ने कहा कि पर्यावरण, पर हमारा जीवन पूरी तरह निर्भर है, क्योंकि एक स्वच्छ वातावारण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। पर्यावरण, जीवन जीने के लिए उपयोगी वो सारी चीजें हमें उपहार के रुप में उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि आज लोग अपने स्वार्थ और चंद लालच के लिए जंगलों का दोहन कर रहे हैं, पेड़-पौधे की कटाई कर रहे हैं, साथ ही भौतिक सुख की प्राप्ति हुए प्राकृतिक संसाधनों का हनन कर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका असर हमारे पर्यावरण पर पड़ा रहा है। वहीं सेविंग नेचर वेलफेयर सोसायटी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारी शहर व ग्रामीणांचलों में जाकर पर्यावरण के विषय में जानकारी देते हुए वृक्ष लगाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक – दूसरे के पूरक हैं और दोनों एक-दूसरे पर पूरी तरह से निर्भर हैं। वहीं अगर किसी प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित कारणों की वजह से पर्यावरण प्रभावित होता है तो, इसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है।
पर्यावरण प्रदूषण की वजह से जलवायु और मौसम चक्र में परिवर्तन, मानव जीवन को कई रुप में प्रभावित करता है और तो और यह परिवर्तन मानव जीवन के आस्तित्व पर भी गहरा खतरा पैदा करता है। अध्यक्ष ने कहा कि आजकल लोग भौतिक सुखों की प्राप्ति और विकास करने की चाह में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। चंद लालच के चलते मनुष्य पेड़-पौधे काट रहा है, और प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर कई ऐसी प्रतिक्रियाएं कर रहा है, जिसका बुरा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है।
वहीं अगर समय रहते पर्यावरण को बचाने के लिए कदम नहीं उठाए तो मानव जीवन का आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
इसलिए आइए हमसब मिलकर एक स्वच्छ एंव प्रदूषण मुक्त भारत का निर्माण करते हैं और वृक्ष लगाने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर उचित कदम उठाने चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए और पेड़ों की कटाई पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए।
पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने में अपना सहयोग करेंगे तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। किसान नेता राम सनेही पटेल व ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण से हमारी धरती का श्रृंगार होता है। बिना पेड़ पौधों का कोई भी स्थान निर्जीव सा लगता है। पेड़ हमारे पर्यावरण से हानिकारक कार्बनडाई ऑक्साइड को ग्रहण कर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हर जीव के जीवन की सबसे पहली जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन किसान नेता राम सनेही पटेल ने किया । इस अवसर पर कुमारी नीरज, इंजीनियर बाल आनन्द, रमेश पटेल, शिव शंकर प्रजापति, सोहनलाल सरोज, राजीव विश्वकर्मा, मिथिलेश मिश्र, एडवोकेट अशोक पाण्डेय, मनोज शुक्ल, हरिहर प्रसाद पटेल, शिव कुमार पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *