Home / Flash / सांसद सीमा द्विवेदी ने रिलायंस ट्रेंड्स मॉल का फीता काटकर किया शुभारंभ

सांसद सीमा द्विवेदी ने रिलायंस ट्रेंड्स मॉल का फीता काटकर किया शुभारंभ

सबसे बड़ा फैशन स्टोर खुलने से मुंगरा क्षेत्रवासियों को मिलेगी शहरों जैसी सुविधा-सीमा द्विवेदी।

—————————————

सब की नजर संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर के जौनपुर रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में रिलायंस ट्रेंड्स मॉल के खुलने से युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेने के साथ ही क्षेत्रवासियों को शहरों जैसी बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अब मुंगरा बादशाहपुर के लोगों को प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ जैसे महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें उचित दामों पर सर्वोत्तम क्वालिटी के रेडीमेड वस्त्र मिलेंगे। उद्घाटन के पूर्व में यूपी हेड मैनेजर योगेश सिंह, स्टोर मैनेजर उत्कर्ष सिंह तथा डॉ0 तुलसी प्रसाद जायसवाल ने सांसद सीमा द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू को बुके भेट कर भव्य स्वागत किया। ट्रेंड्स मॉल शुभारंभ पर ग्राहकों को ₹2000 की खरीदारी पर ₹500 की छूट भी दी गई थी। मॉल संचालक उत्कर्ष सिंह ने बताया कि रिलायंस ट्रेंड्स मॉल मुंगरा बादशाहपुर में खुले नए प्रतिष्ठान में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उनकी पसंद के अनुरूप कपड़े व अन्य सामग्री मौजूद हैं जो नगर के लोगों को बेहद पसंद आएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेंड्स मॉल सबसे बड़ा फैशन स्टोर है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू,
रोहित जायसवाल ,डॉ राहुल जायसवाल ,डॉ तुलसी प्रसाद जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, चेयरमैन शिव गोविंद साहू ,विजेंद्र जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता ,संतोष गुप्ता, विनय सिंह, दीपक जायसवाल ,योगेश जायसवाल , रोहन पांडेय, रंजीत गुप्ता, पिंटू सिंह, विशंभर दुबे व राजेश कुमार गुप्ता आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *