
सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज मठिया भीखपुर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर द्वारा गत दिनों आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह थे जैसा कि बैनर पोस्टर और आयोजक राज पटेल प्रबंधक मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज व जिला मंत्री भाजपा जौनपुर ने जानकारी दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मुँगराबादशाहपुर में प्रथम आगमन भी था इसलिए क्षेत्र की जनता की अच्छी खासी भीड़ भी थी। कैबिनेट मंत्री के स्वागत में आयोजक राज पटेल द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम , बैण्डबाजा और मंत्री जी के स्वागत में चार घोड़े कार्यक्रम स्थल पर दौड़ रहे थे लेकिन पूरा दिन बीत गया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नही आऐ। कैबिनेट मंत्री क्यों नही आऐ यह तो आयोजक ही पता होगा। कुछ भी हो मुख्य अतिथि के स्वागत में आयोजक ने एक अनोखी पहल करते हुए घोड़ों का रेस लगवाया जो आकर्षक का केंद्र बना रहा। आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, संतोश सिंह पटेल क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र, पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर उपस्थित थे। मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज व एम. के एकेडमी द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में जिला अध्यक्ष भाजपा जौनपुर पुष्पराज सिंह का धूमधाम से स्वागत किया गया। आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर बैठे भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह विशिष्ट अतिथि और जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा ,डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, हीरालाल वर्मा अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, रमाशंकर पटेल अध्याप मल्हनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनीत शुक्ला , रानीगंज के चेयरमैन मीरा गुप्ता , मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष राम विलाश पाल, समर बहादुर पटेल जिला पंचायत सदस्य, राम किंकर पाण्डेय जिला पंचायत पति ,सहित तमाम अतिथि गण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में आयोजक राज पटेल द्वारा शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर ने शिक्षकों को बधाई देते हुए शिक्षक दिवस पर अनेकों रंगारंग कार्यक्रम व बेहतर कार्यक्रम के लिए आयोजक भाजपा जिला मंत्री राज पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा समाज की वह धुरी है जो समाज को विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का माद्दा रखता है और शिक्षक समाज का अभिन्न अंग होता है, जो समाज को मजबूत नींव एवं दृढ़ता प्रदान करता है। हर व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही सभ्यता का विकास होता है और सभ्य समाज देश के विकास का आधार रखता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार होना चाहिए, क्योंकि भाव जैसा होगा वैसे ही आपका कर्तव्य होगा। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला मंत्री जौनपुर राज पटेल ने कार्यक्रम मे अपना बहुमूल्य समय निकालकर उपस्थित होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सशक्त राष्ट्र की स्थापना शिक्षित समाज से ही संभव है। इस मौके पर प्रधानाचार्य शशी पटेल, आनन्द सरोज सहायक अध्यापक, कुलदीप सिंह, राजेश , बी.के, अल्कमा जायसवाल, रानी श्रीवास्तव, जन्नत बानू, रंजिता पाल, मृत्युंजय प्रताप सिंह, सभाजीत पटेल, भारत गिरी, मा. लाल बहादुर पाल, साहबलाल, दिलीप मौर्य, पूर्व प्रधान उपेन्द्र सिंह, आनन्द मिश्रा, लाल चन्द्र पटेल, राम खेलावन एडवोकेट, राय साहब के साथ – साथ हजारों लोंग उपस्थित थे। आयोजक राज पटेल ने 35 शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के आयोजक जिला भाजपा मंत्री जौनपुर राज पटेल कज पुत्र अंश पटेल ( लाडो ) का तीन वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम टीम में सिंटू, प्रमोद, राजेश, गुड़िया पाठक आदि लोग शामिल थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal