Home / Flash / ब्रेकिंग न्यूज, पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो उप निरीक्षक समेत आठ लोगों को किया निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज, पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो उप निरीक्षक समेत आठ लोगों को किया निलंबित

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 के काफिले को आशीष यादव उर्फ़ मुलायम यादव पुत्र स्व0 राम अकबाल यादव निवासी ग्राम ढेमा थाना बदलापुर द्वारा काला झण्डा दिखाया गया। आशीष यादव को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि आशीष यादव, सर्वेश यादव उर्फ लल्ला पुत्र पंचम यादव निवासी ग्राम शेरवाँ थाना सिकरारा के साथ आया था। दोनों व्यक्ति मीडिया कवरेज के बहाने मेडिकल कालेज को कवर करने हेतु सड़क के दूसरे तरफ खड़े थे। आशीष अपने जेब में काली पन्नी रखा था, काफिला निकलने के दौरान आशीष द्वारा उसी पन्नी को दिखाया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मय बाइक और मोबाइल गिरफ़्तार कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौक़े पर डयूटी में तैनात 2 उपनिरीक्षक और पाँच आरक्षी को लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित कर दिया गया है।
निलम्बित पुलिसकर्मियों का विवरण-
1.उ0नि इंद्रजीत यादव
2.उ0नि0 मनोज पाण्डेय
3.का0 राजू चौहान
4.का0 सूरज सोनकर
5.का0 शेषनाथ चौहान
6.का0 अभिषेक यादव
7.का0 सुनील कुमार यादव
8.का0 जयराम

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *