Home / Flash / समाज का पथ प्रदर्शक होता है शिक्षक- प्रो. आर. पी. सिंह

समाज का पथ प्रदर्शक होता है शिक्षक- प्रो. आर. पी. सिंह

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित,शिक्षकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस

———————————————-–

सब की नजर संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के वास्तविक निर्माता होते हैं जो ना सिर्फ हमारे जीवन को आकार देते हैं बल्कि हमें इस काबिल बनाते हैं कि हमें पूरी दुनिया में अंधकार होने के बावजूद प्रकाश की तरह जलते रहे। उक्त बातें कस्बे के जंघई रोड पर स्थित गरिमा स्टडी शिक्षा संस्थान में शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षा संगोष्ठी व शिक्षक सम्मान तथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ वाराणसी के सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर आर पी सिंह ने शिक्षकों व बच्चों के बीच मुख्यअतिथि बतौर कहीं। मुख्य अतिथि डॉ. आरपी सिंह व डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने मां सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक लाल साहब सिंह ने कहा कि शिक्षा से सामाजिक कुरीतियों का नाश भी होता है। अध्यक्षता कर रहे गुरुकुल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विशंभर दुबे ने कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा माना गया हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजबाला सिंह ने कहा कि विद्यार्थी को सफल होने के लिए जीवन में गुरु का अनमोल योगदान होता है।
वक्ताओं में , न्यू शक्ति कॉलेज के डायरेक्टर राजन सिंह, राहुल पांडे, विश्वनाथ जायसवाल, विजय पांडे रमेश मिश्रा, जी डी तिवारी ,अनिरुद्ध यादव व मूलचंद ने ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला। संस्था के डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने 1 दर्जन से अधिक शिक्षकों में मुख्य अतिथि समेत अतिथियों को अंगवस्त्रम व उपहार तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के पूर्व में माया गुप्ता ,रूबी मिश्रा व अर्पिता तिवारी ने अतिथियों को तिलक तिलक लगा व आरती उतारकर उनका स्वागत किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं में अमीषा रंजन, ज्योति मिश्रा, मनीषा पटेल, सविता पटेल ,सुधा गुप्ता , शिवानी शर्मा, मधु ,ऊषा व विशाल ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती राजबाला सिंह द्वारा पेश जिस दिए में जले तेल खैरात के, उस दिए का उजाला नहीं चाहिए… गजल सुनाकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने अतिथियों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक विशंभर दुबे तथा संचालन मूलचंद पटेल ने किया। इस अवसर पर डायरेक्टर समर बहादुर सिंह, जिओ तिवारी, अनिरुद्ध यादव, सुशीला पांडे , राकेश सिंह, राजन सिंह, राहुल पांडे, विजय पांडे व रमेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *