Home / Flash / पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 78 वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन- प्रमोद.के. सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 78 वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन- प्रमोद.के. सिंह

सुजानगंज, जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा. प्रमोद. के. सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री राजीव गांधी जी 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने थे। कांग्रेस के मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा. प्रमोद. के सिंह ने कहा कि “एक ऐसे नेता को उनकी 78वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने 21वीं सदी में भारत के लोकतंत्र को आगे बढ़ाते हुए इसे बदल दिया। एक नेता जो अपनी करुणा, मानवतावाद, आधुनिक विचारों और तकनीकी कौशल के लिए जाना जाता है, जिसने देश के लिए बदलाव की शुरुआत की। प्रमोद के. सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बन गए थे। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *