
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर और हर घर तिरंगा अभियान के तहत रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बादशाहपुर डिपो के शाखा अध्यक्ष विजय सरोज ने रोडवेज परिसर में ध्वजारोहण करके रोडवेज के तमाम कर्मचारी व अधिकारी के हांथ में तिरंगा के साथ साथ मानव श्रृंखला बनाकर भारत माता और इंकलाब के नारे लगाते हुए मुँगराबादशाहपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकालकल लोगों को जागरूक किया।
शाखा अध्यक्ष विजय सरोज ने कहा कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आजादी को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया है और यह देश वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, आजादी के बाद से अब तक का पहली बार अवसर लोगों को प्राप्त होगा जब वह 3 दिन तक इस आजादी के जश्न को मनाएंगे।शाखा अध्यक्ष ने कहा कि साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह प्रथम बार हो रहा है कि हर घर में तिरंगा दिखाई पड़ रहा है, और लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति का जज्बा और मजबूती से दिखाई पड़ने लगा है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal