

सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज राजधानी दिल्ली के संसद में मानसून सत्र की बैठक में शामिल होने के बाद के बाद जनपद जौनपुर आगमन पर अपने पैतृक आवास मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के अपने पैतृक आवास मादरडीह में जनता दर्शन मे तमाम क्षेत्रों से आऐ हुए जनमानस की समस्याओं को सुनकर उसको तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करके लोगों की समस्याओं का समाधान कराया। इस मौके पर सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि आप लोग निःसंकोच होकर जनता दर्शन में आइऐ आप लोगों की समस्याओं को दूर कराने का भरपूर प्रयास करुंगा। सांसद ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर कराने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए ही क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर लोकसभा में भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरन्तर कार्य कर रही है। सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार वायदा नही विकास पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाएं चल रही हैं। सभी योजनाओं का पैसा सीधा लाभार्थी के खाता में जाता है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal