

सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर गत दिनों कार्यकर्ताओं के साथ बिभिन्न बूथों पर जाकर जमकर मेहनत किया था जिसका नतीज है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के अंतर्गत प्रथम चरण में लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर में आवंटित हुए 123 बूथों की समीक्षा तथा सरल ऐप पर डेटा फिटिंग का कार्य उचित समय पर पूर्ण कर भाजपा काशी क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मछलीशहर के सांसद बी. पी सरोज को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दिया गया। इस मौके पर मछलीशहर के सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि इस कार्य के सफलता का पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की सम्मानित जिला टीम, मंडल टीम, शक्ति केंद्र संयोजक, सम्मानित बूथ अध्यक्ष गण, कार्यक्रम के सम्मानित संयोजक गण तथा सहयोग में लगे सभी सम्मानित पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है जिनके उत्साह व ऊर्जा की बदौलत मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सांसद बी.पी. सरोज ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित पार्टी कार्यकर्ता बन्धुओं का हृदय से हार्दिक आभार प्रकट किया है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal