Home / Flash / प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पीटकर का उतारा मौत के घाट-

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पीटकर का उतारा मौत के घाट-

लड़की के घरवालों ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटकर, शव को फेंका सड़क के किनारे-

मृतक के परिजनों ने दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध हत्या की दी तहरीर –

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बिजाधरमऊ का है मामला, जांच में जुटी पुलिस–

घटना से क्षेत्र में सनसनी, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात-

सब की नजर संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बिजाधरमऊ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है प्रेमिका के परिजनों ने युवक को नीम के पेड़ से बांधकर जमकर बेहरमी से पिटाई की। मौत के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके गांव गया था तभी लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़कर पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आशापुर सराय फत्तु निवासी अरविंद पाल उम्र 23 वर्ष पुत्र राजकृपाल पाल का बिजाधरमऊ गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात हुआ रोज की तरह खाना खाकर सोने गया परिजनों के मुताबिक रात करीब 10:00 बजे किसी का उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसके शव मिलने की खबर आई। आरोप लगाया कि वह बिजाधरमऊ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया इसके बाद नीम के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया पिटाई से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है जिसमें युवक की हत्या हुई है। युवक की हत्या से तनाव को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर थाना प्रभारी सदानंद राय व थानाध्यक्ष पवारां राम सरीख गौतम तथा चौकी इंचार्ज अजय पांडेय ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामकृपाल पाल ने दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध हत्या की तहरीर थाने में दिया। तहरीर पर मुंगरा बादशाहपुर थाने में दो नामजद आरोपी व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *