
विक्की गुप्ता की रिपोर्ट
सतहरिया, जौनपुर। क्षेत्र के गांव अमोध निभापुर के निवासी मूलचंद पटेल जो यूपी ट्रिपल यस सी कनिष्ठ सहायक में चयनित होकर प्रदेश, जिला, व ब्लॉक का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्य रूप से अपने पिता बंसीलाल पटेल व माता गीता पटेल के साथ साथ गरिमा स्टडी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर समर बहादुर सिंह को दिया और उन्होंने बताया कि स्वयं के कठिन परिश्रम एवं समर बहादुर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर मार्गदर्शन से मुझे आज जो सफलता मिली है यह मेरे माता पिता का आशीर्वाद गुरुजनों और स्वयं की मेहनत का नतीजा है। जिसका श्रेय उन्होंने मुख्य रूप से समर बहादुर सिंह को दिया।
समर बहादुर सिंह डायरेक्टर ने क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के समक्ष मुंह मीठा करा कर के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। मूलचंद ने उपस्थित बच्चों को सफलता के लिए मुख्य टिप्स दिते हुए कहा कि मन लगाकर मेहनत करें और समय का सदुपयोग करें विफलताओं से हार नहीं मानी एक न एक दिन सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी। उन्होंने बताया कि गरिमा स्टडी सेंटर के डायरेक्टर समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कई मेधावी छात्र छात्राएं उच्च पदों पर आसीन हैं। इस संस्थान में हर सौ से सबसे अधिक छात्रों का सलेक्शन होता है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal