

सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भीषण गर्मी/ लू व बदलते हुए मौसम को ध्यान में रखते हुए, नगर के लतहरिया वार्ड में “निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया । जिसमें 100 से अधिक लाभार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनकर संचारी बीमारियों के बारे में जानकारी, बचाव, उपाय एवं नि:शुल्क जांच जैसे बीपी, शुगर, वजन व SPO2 का लाभ लिया। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रबंधक स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुबे ने बताया कि बदलते हुए मौसम, भीषण गर्मी/ लू व बढ़ रही बीमारियों को ध्यान में रखते हुए “नगर पालिका परिषद”, मुंगरा बादशाहपुर और “हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट, कोदहूं” की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें लतहरिया वार्ड के निवासी शामिल हुए। साथ ही साथ नगर के चेयरमैन श्री शिवगोविंद साहू , सभासद रामयश पटेल, समाजसेवी रामयश मौर्य, श्रीमती विजयलक्ष्मी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ज्ञान प्रकाश, जयप्रकाश पटेल आदि भी मौजूद रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
