Home / Flash / जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंगराबादशाहपुर का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंगराबादशाहपुर का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी द्वारा जनरल वार्ड, लेबर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया गया

————————————

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

जौनपुर (सू.वि)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंगराबादशाहपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर.पी सिंह से दवाओं, एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य केंद्र पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध मिली। लैब टेक्नीशियन बी.आर. जाटव द्वारा अवगत कराया गया कि 58 टेस्ट आज उनके द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनरल वार्ड, लेबर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया गया ।
महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान प्रसूताओ को परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रसूताओ से पूछा कि स्वास्थ्य केंद्र में खाना – पानी एवं दवाई मिल रही है कि नहीं जिस पर सभी के द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही है।
जिलाधिकारी के द्वारा वैक्सीन के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त की गई। टीकाकरण के लिए कुल 24 रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वैक्सीन का वेस्टेज न हो।
इस अवसर पर एम.ओ. डॉ. आर.आर. सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी डी.आर. चौहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *