Home / Flash / ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाऐं ताकि हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का अच्छा संदेश क्षेत्र में पहुंचे – थानाध्यक्ष

ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाऐं ताकि हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का अच्छा संदेश क्षेत्र में पहुंचे – थानाध्यक्ष

सब की नजर संवाददाता

पवांरा, जौनपुर। ईद उल फितर को लेकर पवांरा पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। पवांरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शासन के आदेशानुसार मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकरों को हटवा दिया गया है। पवांरा थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाऐं ताकि हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का एक अच्छा संदेश क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने और मिलजुलकर त्यौहार मनाऐं।
थानाध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर हमेशा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और धर्म गुरुओं के बीच संवाद की कड़ी हमेशा जुड़ी रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *