Home / Flash / श्रीमती सरजू देवी पत्नी स्व० श्री वृज लाल मौर्य का निधन परिजनों में शोक की लहर , शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

श्रीमती सरजू देवी पत्नी स्व० श्री वृज लाल मौर्य का निधन परिजनों में शोक की लहर , शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

डॉ० दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट :—-
____________________________
प्रयागराज । थरवई थाना अन्तर्गत ग्राम हसनपुर (बैजपुर) की निवासी श्रीमती सरजू देवी पत्नी स्व० श्री वृज लाल मौर्य पूर्व सहायक स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे लगभग छ माह से अस्वस्थ होने के कारण अपने नवनिर्मित मकान सलोरी में अपने पुत्रों के साथ रह रही थी जिनका चार दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य और बिगड़ने लगा परिवार जनो ने ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराने लगे 29 अप्रैल को सायं रात्रि आठ बजे अन्तिम सांस लेकर इस दुनिया सेअलविदा हो गई। जिससे परिवार जनों में गहरा शोक छा गया जिसकी खबर जंगल की आग तरह क्षेत्र में फ़ैल गई खबर पाते ही शोक संतिप्त परिवार जनों को धैर्य एवं ढाढस बढ़ाने वालो का तांता लग गया। श्रीमती सरजू देवी ने पुत्र राजेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार व दो पुत्री श्रीमती प्रेमा देवी, व श्रीमती निर्मला देवी के साथ तीन बहू, छ पौत्र पांच पौत्री दो पौत्र बधू एक पोता एवं हंसता खेलता सुखमय परिवार को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गई। जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष थी। दिवंगत आत्मा की शव यात्रा 30 अप्रैल को प्रयागराज सलोरी उनके नव निर्मित मकान से सुबह 10 बजे निकालकर रसूलाबाद दाह संस्कार घाट ले जाया जायेगा जहां पर दाह संस्कार का अंतिम क्रियाकर्म किया जायेगा।
ॐ शान्ति ॐ शान्ति ॐ शान्ति।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *