
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।भारी भरकम दहेज लेने और न मिलने पर बहुओं को प्रताड़ित करने वालों के मुंह पर तमाचा मारते हुए एक परिवार ने अपने बेटे की शादी महज एक रूपये मे की जिसकी सराहना समाज मे की जा रही है।
बिरधौलपुर रायपुर निवासी समर बहादुर यादव दहेज के प्रबल विरोधी है।उन्होने अपने पुत्र सूरज यादव की शादी जनपद प्रतापगढ़ के बासी गारापुर गांव मे बंशीलाल यादव की पुत्री अर्चना यादव से तय की और दहेज न लेने का फरमान सुना दिया।तीन दिन पूर्व पूरी शानों शौकत के साथ बारात निकली और लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची।बारातियों का जमकर स्वागत सत्कार किया गया।मंडप मे दूल्हा दूल्हन बैठे तो महज एक रूपये मे शादी की रस्म अदा की गई।सुबह जब बारात वापस आने को हुई तो लड़की पक्ष ने भारी भरकम दहेज बाहर निकाला लेकिन लड़के के पिता समर बहादुर यादव व पुत्र सूरज ने तय वादे के मुताबिक दहेज लेने से इंकार कर दिया।और खुशी खुशी बहू को विदा कराकर घर ले आए।आज के दौर मे इस अनूंठी शादी की चहुओर चर्चा हो रही है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal