Home / Flash / भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुवे को जिताने की किया गया अपील

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुवे को जिताने की किया गया अपील

सब की नजर संवाददाता

सुजानगंज, जौनपुर। 368 विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के सरोज विद्याशंकर महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी (जिला प्रभारी) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी , पूर्व कैबिनेट मंत्री व नेता सुभाष पाण्डेय थे। कार्यकर्ता सम्मेलन क़ संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पाण्डेय ने कहा कि मै देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश कज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विकास से बहुत ही प्रभावित हूं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कज समय में अब बिजली भी लोगों को अच्छी मिल रही है। लोगों को संबोधित करती हुई राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि अजय शंकर दुवे को लेकर लोग तरह – तरह की अफवाहें कर रहे थे कि अज्जू ने सीमा को मैनेज कर लिया । उन्होंने कहा कि किसी की ताकत नही हझ जौ सीमा द्विवेदी को मैनेज कर सकें। मैनेज सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है मै पार्टी से ऊपर नही हूं। राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि मुँगराबादशाहपुर की सीट भाजपा अच्छे मतों से जीत रही है। भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशंकर तिवारी ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह , जिला महामंत्री सुशील मिश्रा , विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पाण्डेय, भाजपा जिला मंत्री राज पटेल, भाजपा कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा,भाजपा नजत्री डा. रंजना सिंह, पुष्पा शुक्ला, धनन्जय सिंह, मण्डल अध्यक्ष में महेन्द्र विंद, सुरेन्द्र सिंह सनी, विवेक गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, शंतोष गुप्ता, राजू केशरी, राज कुमार जायसवाल, संजय सरोज, राजेश गुप्ता, छोटेलाल पाण्डेय, चन्द्रमणि ततिवारी, शकुन्तला सिंह, दिव्या सिंह, पछनम उपाध्याय, अंजू पाण्डेय, नीलम गुप्ता, सपना गौतम, श्याम बिहारी शुक्ला, तौकीर अहमद, रंजीत भोदनवाल, छैला पासी सहित
समस्त वरिष्ठ नेतागण समस्त मण्डल अध्यक्ष गण एवं विधानसभा से आये सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक उपस्थित थे। मंच का संचालन भाजपा नेता महेन्द्र विजय शुक्ल ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने समस्त कार्यकर्ता साथियों में यह जोश भरा गया कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के नारे को मजबूती से सिद्ध करना है। कार्यकर्ता सम्मेलन में सीमा द्विवेदी-अज्जू भईया जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारों से पूरा पंडाल डूब गया। लोगों ने नारा दिया कि
मुंगराबादशाहपुर की यही पुकार-कमल खिलेगा अबकी बार। अजय शंकर दुवे अज्जू भैया 1 लाख पार जैसे तमाम नारे लगते रहे। भाजपा गठबंधन मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के प्रत्याशी अजय शंकर दुवे ने कहा कि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी के नेतृत्व में भाजपा का परचम लहराएगा। अज्जू दुवे ने कहा कि आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा तो मुँगराबादशाहपुर को आदर्श विधानसभा बनाऊंगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *