Home / Flash / समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा द्वारा विशाल सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ, भाजपा शासनकाल में मंहगाई, हत्या, बलात्कार से प्रदेश की जनता परेशान – मनोज पाण्डेय

समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा द्वारा विशाल सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ, भाजपा शासनकाल में मंहगाई, हत्या, बलात्कार से प्रदेश की जनता परेशान – मनोज पाण्डेय

सैकड़ों ब्राम्हण हुए सपा में शामिल

——————————————————-

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । क्षेत्र के सराय रैचंदा एम.के.डी. पब्लिक स्कूल में समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध सभा द्वारा विशाल सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जाने माने बिरहा सम्राट विजय लाल यादव व गायक कलाकार ओम प्रकाश सिंह यादव ने अपने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और झूमने पर मजबूर किया।कार्यक्रम को बारी – बारी से समाजवादी पार्टी के कई वक्ताओं ने अपने – अपने विचारों को रखा। विशाल सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज पाण्डेय पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व विधायक ऊंचाहार एंव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध सभा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में ब्राम्हणों पर ज्यादा अत्याचार हो रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ब्राम्हणों के हित के लिए कार्य किया है और ब्राम्हणों को ऊंचा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, व्यपारी सभी मंहगाई से त्रस्त हैं। मनोज पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की भोली भाली जनता को लालीपाप देकर कि निःशुल्क में गैस सिलेंडर मिलेगा । लोगों की सब्सिडी खत्म करके 970 रुपया कर दिया । गरीब बेचारे मंहगाई से परेशान हैं उनके घर का सिलेंडर भरवाना मुस्किल हो गया है। पूर्व मंत्री ने प्रबुद्ध सभा के विशाल सम्मेलन के आयोजक सपा नेता विनोद मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि आपने इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है मैं ह्रदय से आपको धन्यवाद देता हूं। प्रबुद्ध सभा का विशाल सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपना कीमती समय निकालकर समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा में उपस्थित हुए मैं ह्रदय की गहराइयों से आप सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन व बंदन करता हूं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी विशाल सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि सनातन पाण्डेय पूर्व विधायक, के.के. ओझा पूर्व विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदामा दीक्षित, लाल बहादुर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर, वरिष्ठ सपा नेता राहुल यादव, सपा नेता भोलानाथ सरोज, समाजवादी पार्टी मुँगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष राज मूर्ति सरोज, सपा प्रभारी राम लाल पाल, समाजवादी महिला मोर्चा मुँगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती अंजू यादव, सपा नेता इंजीनियर अनिल यादव, सपा नेता विशाल यादव, सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा पंकज मिश्रा, अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष सुजानगंज, ब्लाक अध्यक्ष मछलीशहर, सूर्यलाल यादव सैक्टर प्रभारी, गंगाराम यादव सैक्टर प्रभारी,जिला पंचायत दिनेश चंद्र यादव एंव सभी सैक्टर प्रभारी, मा.रामजीत सैक्टर प्रभारी, लल्न यादव, धीरज दुवे, धीरज यादव, विजय यादव सहित तमाम सैक्टर प्रभारी व सपा कार्यकर्ता व हजारों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का
संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा महासचिव विधानसभा मुँगराबादशाहपुर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहर पाण्डेय ने किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *