Home / Flash / सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार, भाजपा की कथनी और करनी में है फर्क

सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार, भाजपा की कथनी और करनी में है फर्क

30 दिसंबर को होने वाले सपा प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर की गई बैठक

—————————————

सब की नजर संवाददाता –

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। विगत चुनाव में झूठे वायदों के बल पर भाजपा ने प्रदेश और केंद्र में सत्ता अवश्य प्राप्त कर ली है लेकिन अब उसकी कलई दिनप्रतिदिन खुलती जा रही है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। उक्त बातें मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के जंघई रोड ,धौराहरा में स्थित आर डी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 30 दिसंबर को होने वाले समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध विशाल सम्मेलन को लेकर बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश और देश की जनता को भरोसा दिलाया था कि उसकी जीत के साथ ही महंगाई कम हो जाएगी और सब के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं । भाजपा के यह वादे कोरे साबित हुए हैं। जनता ठगी सी महसूस कर रही है। किसान परेशान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सड़कें खस्ताहाल स्थिति में है। भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार खूब पनप रहा है। महंगाई ही नहीं काला धन वापस लाने,नौजवानों को रोजगार देने और सीमाओं की सुरक्षा के मामले में भी केंद्र सरकार अपने वादे निभाने में विफल रही है।भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगे लेकिन किसी भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई ,बल्कि उस पर कर्ज बढ़ गया महंगाई बढ़ गई। 30 दिसंबर को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजक व सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा ने बताया कि विशाल प्रबुद्ध सम्मेलन में बिरहा का बहुत बड़ा मुकाबला भी होने जा रहा है। बिरहा के सम्राट विजय लाल यादव व ओम प्रकाश सिंह यादव के बीच बिरहा का महासंग्राम मुँगराबादशाहपुर की धरती पर सराय रैचंदा में एम.के. डी. पब्लिक स्कूल में होने जा रहा है।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रामलाल पाल, विधानसभा अध्यक्ष राममूर्ति सरोज व सपा युवा नेता राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *