Home / Flash / राम विवाह महोत्सव में संपादकों को किया गया स्वागत

राम विवाह महोत्सव में संपादकों को किया गया स्वागत

लोनी, गाजियाबाद। लोनी के चमन विहार स्थित खाटू श्याम मैदान में अयोध्या के प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा 15 दिसंबर 2021 से श्री राम विवाह महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में पांच दिवसीय सीताराम विवाह का मनोहारी मंचन किया जा रहा है। आज एक बार फिर श्री जनक दुलारी आदर्श युवा मंडल कमेटी अयोध्या के प्रतिभाशाली कलाकारों ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को बेजोड़ कलाकारी से मोहित कर दिया । इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष महासचिव डी.डी. पाठक ,सचिव सर्वेश कर्दम, कोषाध्यक्ष डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष एस डी पाठक सहित तमाम पदाधिकारियों ने भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र व सब की नजर समाचार पत्र के दिल्ली संपादक कृपा शंकर पाण्डेय, शासन पक्ष के संपादक डी.पी. ओझा, शसक्त आवाज के संपादक राजेन्द्र सोनी को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *