Home / Flash / प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा को प्रधानों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा को प्रधानों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

सब की नजर संवाददाता –

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा प्रधान सम्मेलन में प्रधानों के वेतन वृद्धि एवं प्रशासनिक समिति में अधिकार बढ़ाए जाने के उपलक्ष में प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा को विकाश खंड मुंगरा बादशाहपुर के सभागार कक्ष में प्रधानों ने मिठाई खिला कर स्वागत किया। प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने भी सभी प्रधानों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधान साथियों के लिए पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। इस अवसर पर प्रधान राजकपूर पटेल,प्रधान विक्रम तिवारी,प्रधान संदीप शुक्ला,प्रधान अजय कुमार यादव,प्रधान विजय प्रकाश सरोज,प्रधान नन्हे लाल सरोज,प्रधान हरगोविंद सिंह,प्रधान सुभाष चंद्र सरोज,प्रधान सुनील कुमार गौतम,प्रधान सुनील यादव भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *