सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय रैचंदा ग्राम सभा में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फांसी की सूचना पाते ही मुँगराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष सदानंद राय, सतहरिया चौकी इंचार्ज अजय प्रकाश पाण्डेय मैं फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर देखा तो पूजा गौतम उम्र 22 वर्ष पति संदीप गौतम एक कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया ।पूछताछ में पता चला कि संदीप की 3 साल पहले शादी हुआ था । पूजा के मायके वालों ने बताया कि संदीप की एक शादी पहले भी हो चुकी थी। पहली औरत मर गई थी। पत्नी की आकस्मिक मौत के बाद दूसरी शादी लगभग 3 साल पहले पूजा गौतम से हुई। पूजा का मायका क्षेत्र के ही ग्राम छनेहता, मुँगराबादशाहपुर में है। पूजा के पिता का नाम राम मूरत है । मायके वालों ने बताया कि पूजा की शादी शादी 3 वर्ष पूर्व संदीप के साथ बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुई थी।मायके वालों ने आरोप लगाया कि पूजा की शादी के एक वर्ष बाद संदीप ने बुलट की मांग करना शुरू कर दिया। पूजा के पिता एक राजगीर का कार्य करते हैं । पूजा के पिता ने कहा कि हमारे पास इतनी कमाई नहीं है कि मैं बुलेट उसको दे सकता। इसीलिए हमारी बेटी को उन्होंने बहुत परेशान किया और पूजा ने आत्महत्या भी इसी के चलते किया है। पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई होगी। खबर लिखे जाने तक मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार करके थाने ले गई।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
