
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर कार्यालय में मुलायम सिंह का 83वां जन्मदिन मनाया गया। मुलायम सिंह यादव जी के जन्मदिवस पर सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा ने तरहठी मोड़ मुंगराबादशाहपुर से मधुपुर पार्टी कार्यालय तक समाजवादी विशाल साइकिल जन यात्रा निकाला। जन यात्रा के दौरान सपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विनोद मिश्रा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए सपा कार्यालय पहुंचे । समाजवादी पार्टी मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के नेता विनोद मिश्रा सपा कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस मौके पर सपा नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि नौजवानों में जोश और भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश जरूर परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। उन्होंने सपा के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। सपा नेता विनोद मिश्रा ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा ने जो वायदा जनता से किया था उन वायदों पर फेल हो गई। आगामी 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी । मिश्रा ने कहा कि 2022 में पुनः सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुँगराबादशाहपुर की जनता जाम से परेशान है लेकिन आजतक जाम से निपटने के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नही किया सिर्फ जनता को लालीपाप देती रही। विनोद मिश्रा ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो लगभग 90 दिनों के अंदर या तो फ्लाईओवर या फिर बाईपास का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal