सब की नजर संवाददाता
सतहरिया, जौनपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र जहाँ पर बिभिन्न स्थानों से लोगों का आना जाना लगा रहता है। वहीं मेन रोड सतहरिया पुलिस चौकी के सामने ही खुलेआम रोड पर ही अवैध तरीकज से मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। मीट की दुकानें जहाँ चलती भी है तो ढ़ककर मीट काटा जाता है लेकिन बेखौफ दुकानदार सतहरिया पुलिस चौकी के सामने मेन जौनपुर रोड पर मीट काटकर बिक्री कर रहे हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। चौकाने वाली बात है कि पुलिस चौकी बगल में ही है उसके बावजूद भी अवैध मीट की दुकानें चल रही हैं इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस की छत्रछाया में दुकानें संचालित हो रही हैं।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal