Home / Flash / आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाया तो रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दूंगा – अजय यादव

आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाया तो रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दूंगा – अजय यादव

सब की नजर संवाददाता

रानीगंज, प्रतापगढ़। अजय यादव बसपा प्रत्याशी 250 , रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के खेतसराय एंव बोर्रा सुल्तानपुर के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क करके लोगों से जीत का आशिर्वाद मांगा। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी अजय यादव का जगह – जगह भब्य स्वागत भी किया गया। लोगों से जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी अजय यादव ने कहा कि वर्तमान समय की मंहगाई आप लोग देख रहे हैं। लोगों के घरों का खर्च चल पाना बहुत मुस्किल हो गया है। किसान परेशान है। पेट्रोल और डीजल का भाव दिनप्रतिदिन दिन आसमान छूता चला आ रहा है। अजय यादव ने लोगों से कहा कि आप लोगों ने बहन मायावती जी के कार्यकाल को देखा है । भ्रष्टाचार नाम की कोई चीज नही थी। गुंडागर्दी नाम की कोई चीज नही थी। अधिकारी बिना किसी दबाव में आकर प्रदेश की जनता का कार्य करते थे। अपराधी, गुंडा, माफिया भूमिगत हो गए थे। बसपा प्रत्याशी अजय यादव ने कहा कि आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाया तो रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दूंगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *