Home / Flash / धोखाधड़ी के मामले में बारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी के मामले में बारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र में न्यायालय ए0सी जे0एम द्वितीय के आदेश पर मुंगरा बादशाहपुर थाने पर बुधवार देर शाम विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव में हुए धाधली के आरोप में बारह के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है। आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सराय रुस्तम मुंगरा बादशाहपुर के प्रधानाचार्या श्वेता चौरसिया ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था। जिसमें उनका आरोप था कि आरोपियों ने विद्यालय परिसर में कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर अपने घर के सदस्यों से एक कमेटी का गठन कर लिया जबकि विद्यालय में सीसीटीवी फुटेज में किसी भी प्रवेक्षक चुनाव अधिकारी व सदस्यगण की उपस्थित विद्यालय परिसर में नहीं हुई यदि कोई चुनाव होता है तो विद्यालय के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर भी कराया जाता है जबकि ऐसा नहीं हुआ। विद्यालय का गेट उक्त तिथि में नहीं खोला गया था आरोपियों ने त्रस्त होकर अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्या को विद्यालय छोड़ने की धमकी दिया व हाथापाई करते हुए अश्लील हरकत किया विद्यालय में शोरगुल सुनकर टीचर और स्टाफ दौड़कर आए तब जाकर प्रर्थिंनी की जान बची! इसी के संबंध में न्यायलय से मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है अभियुक्तों में उमाकांत केसरी,जिया लाल यादव,श्रीश कुमार केसरी,अशोक कुमार केसरी,दिलीप कुमार केसरी,विश्वनाथ केसरी,अमित कुमार,दीपक केसरी,आनंद कुमार केसरी,श्रीकांत गुप्त, साहबगंज मुंगरा बादशाहपुर, राममूर्ति यादव,पडवानसीर प्रतापगढ़,व हारिका प्रसाद मौर्य सुजनीडीह मुंगरा बादशाहपुर है थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ 120-B,471,473,452,323,504,506,354 धारा कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *