
सब की नजर संवाददाता
मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी ने नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर के पूर्व चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य कपिल मुनि उमरवैश्य को भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला जौनपुर का संयोजक बनाया गया है। कपिल मुनि उमरवैश्य को भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जौनपुर जिला संयोजक बनाएं जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया।भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जौनपुर जिला संयोजक बनने पर कपिल मुनि उमरवैश्य ने जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह एवं जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जी को हार्दिक बधाई व आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस विश्वास से जिले में स्थान देकर मेरा मान सम्मान बढ़ाया और जिम्मेदारी दिया है मै उस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए अपने जीवन की परीक्षा मान कर पार्टी द्वारा सौंपे गए कार्य में खरा उतरने का भरपूर पूरा प्रयास करूंगा।
क्षेत्र की समस्त जनता और पार्टी पदाधिकारियों से सहयोग और आशीर्वाद की कामना करता हूं।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal