
अपना दल ( एस ) का बूथ विजय अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ग्रहण किया सदस्यता
—————————————
सब की नजर संवाददाता –
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा विधानसभा क्षेत्र के गौहानी ग्राम सभा में अपना दल एस का बूथ विजय अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। बूथ विजय अभियान मीटिंग की अध्यक्षता श्याम लाल पटेल ने किया। बूथ विजय अभियान के मुख्य अतिथि अपना दल ( यस ) के नेता डा. जय प्रकाश दुबे थे। अपना दल ( यस ) के जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल ने बताया कि पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने व पार्टी की संरक्षक एवं सांसद बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि डॉ. जय प्रकाश दुबे को अपना दल (एस) पार्टी में शामिल होने के बाद मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे अपना दल ( यस ) को मजबूती मिल रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। बूथ विजय अभियान के तहत जिस तेजी से अपना दल (एस) पार्टी में गांव के युवा व बुजुर्ग लोग जुट रहे हैं निश्चित ही मुंगरा बादशाहपुर में अपना दल का एक नया इतिहास बन सकता है। बूथ विजय अभियान के मुख्य अतिथि डा. जय प्रकाश दुवे ने कहा कि अपना दल ( यस ) का सदस्यता अभियान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है भारी संख्या मे क्षेत्र के लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। डा. जय प्रकाश दुवे ने कहा कि क्षेत्र की जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान – सम्मान तथा उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए मै हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह जनता का स्नेह प्यार मिलता रहा तो वह समय दूर नही जब अपना दल ( यस ) को भाजपा गठबंधन मे आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें मिले।
इस अवसर पर लालता प्रसाद पटेल बृजेश दुबे व देवी प्रसाद दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal