Home / Flash / किसी भी सूरत मे क्षेत्र की जनता के ऊपर परेशानी नही आने दूंगा – सत्येन्द्र सिंह ( फंटू )

किसी भी सूरत मे क्षेत्र की जनता के ऊपर परेशानी नही आने दूंगा – सत्येन्द्र सिंह ( फंटू )

ब्लाक प्रमुख ने जेसीबी मशीन लगाकर नाले की कराई सफाई, क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

————————————–

मुगरडीह गांव में जनसंपर्क कर इंटरलॉकिंग रोड देने की की घोषणा

—————————————-

सब की नजर संवाददाता –

मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू )ने इस समय हो रही भारी बारिश को देखते हुए जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं । और क्षेत्र में जल मग्न गांव में भ्रमण कर लोगों से जन संपर्क करते हुए समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। गुरुवार को मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका व ग्राम सभाओं में भ्रमण कर विभिन्न समस्याओं का निस्तारण

करते हुए मुगरडीह गांव में पहुंचे वहां पर जनसंपर्क कर गांव के लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया‌ कि बरसात में उन्हें आने जाने में बहुत समस्या हों होती है। सत्येंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जेई को निर्देश दिया कि इस रोड का स्टीमेट बनाकर 1 सप्ताह के भीतर इस पर कार्य को कराना है। साथ ही प्रधान महेंद्र पटेल को निर्देश दिया कि मनरेगा के द्वारा इस पर जल्द ही मिट्टी का कार्य पूर्ण कराया जाए ।जिस पर जल्द ही इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो सके। साथ-साथ उन्होंने नगर पालिका के अंतर्गत मोहल्ला कटरा में स्थित नाले में काफी मात्रा में कचरा व जलकुंभी थी जिसकी वजह से नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के गांव में जा रहा था जिससे तमाम संक्रमित बीमारियां होने की आशंका बनी थी। जिसको लेकर लोगों की मांग पर ब्लाक प्रमुख ने जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई करवाया। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेरा विधानसभा ब्लाक का क्षेत्र मेरा परिवार है और अपने परिवार की समस्याओं का हल करना मेरा पहला कर्तव्य है। ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ( फंटू ) अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर समस्याओं का लगातार निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही मेरे लिए सब कुछ है ।अगर किसी व्यक्ति को कुछ भी समस्या हो जरूरत हो तो निसंकोच कह सकते है। क्षेत्र की जनता के साथ हम हमेशा खड़े हैं। हाल में ही बीते बुधवार को कई गांव व मोहल्ला के लोग भारी बारिश के चलते उनका गांव व शहर जलमग्न हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख ने तत्काल जलभराव का कारण पता लगाकर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए बाध को खुलवा कर लोगों को राहत दी। इस अवसर पर चेयरमैन शिव गोविंद साहू , सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), प्रधान महेंद्र पटेल, अभिषेक शुक्ला,गोपाल केशरी, नगर मंडल उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, सभासद धर्मेंद्र सिंह, व कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *