Home / Flash / कोरोना टीका लगवाने के लिए घंटों बारिश में खड़े रहे लोग, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अव्यवस्थाओं से लोग हो रहे हैं परेशान

कोरोना टीका लगवाने के लिए घंटों बारिश में खड़े रहे लोग, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अव्यवस्थाओं से लोग हो रहे हैं परेशान

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। कोरोना टीकाकरण के लिए मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाले लोगों को अव्यवस्था के कारण परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को टीकाकरण के लिए घंटों कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में सुबह दस बजे कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को घंटों बारिश में खड़े होना पड़ा।लोगों को बारिश से बचने के लिए चिकित्सा प्रभारी द्वारा कोई व्यवस्था नहीं कर रखी थी। इसकी वजह से लोग बारिश में छाता लेकर तथा कोई बिना छाते के घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कोरोना की वैक्सीन लगाने से पहले लोगों को अपना कोविड टेस्ट करवाना पड़ा। उसके बाद ही वैक्सीनेशन का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण होने के बाद लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों का कहना था कि वैक्सीन लगवाने के लिए कई बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौड़ना पड़ता है आलम यह रहा कि 18 से लेकर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पीएचसी पहुंच गए।मूसलाधार बारिश में 2 फीट पानी के बीच में महिलाएं व पुरुष घंटों भर इंतजार करना पड़ा।
जिसको लेकर उन्हें लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि बारिश और धूप के दौरान लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं । और कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में वैक्सीनेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में चिकित्सा प्रभारी द्वारा अव्यवस्थाओं को लेकर वैक्सीन लगवाने आए लोगों ने नाराजगी जताई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी सिंह ने बताया कि उक्त समस्याओं को देखते हुए तंबू( टेंट) लगवाया जाएगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *