
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर में स्थित मोहल्ला कटरा के निवासी नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर के सभासद हनुमान दास गुप्ता उर्फ जंगल दास 52 वर्ष के आकस्मिक निधन की खबर सुन मन दुखी होने पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने शोकाकुल परिवार में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। तथा परिवार वालों को ढाढ़श बांधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिवंगत सभासद जंगल दास गुप्त जी का 30 वर्षों की राजनीति में समाज को एक साथ लेकर चलने की भावना उनके अंदर समावेश थी। उनका राजनीतिक जीवन निर्विवाद था इनके विचारों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक संवेदना व्यक्त करने में सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, लल्लू चौधरी , आलोक , राकेश एलआईसी , मनोज कुमार ब्यास जी ,भाजपा नेता राज पटेल, पत्नी पूर्व सभासद निर्मला देवी , सन्तोष कुमार नगर मंडल अध्यक्ष , आलोक गुप्ता व सुनील , संतोष कोयला वाले आदि लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal