

कांग्रेस नेता डॉक्टर प्रमोद के सिंह और तहसीलदार मछलीशहर के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया समाप्त
—————————————
जे ई के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े परिजन
—————————————
सब की नजर संवाददाता –
सुजानगंज, जौनपुर । क्षेत्र के आजो गांव निवासी चंद्रेश (42) पुत्र सहदेव जो प्राइवेट मे बिजली बनाने का कार्य करता है। शनिवार को बेलवार फीडर अन्तर्गत सराय खानी गांव में बिजली ठीक करने के लिए खंबे पर चढ़े थे जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और उनको करंट लग गया जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। परिजनों एवं ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सुजानगंज – मुंगरा बादशाहपुर मार्ग पर स्थित उमरपुर गांव में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मयफोर्स थानाध्यक्ष सुजानगंज पवन कुमार उपाध्याय पहुंच गए । थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझाया लेकिन परिजन नहीं मान रहे थे। परिजनों का आरोप है कि जब शट डाउन लिया गया था तो विद्युत आपूर्ति कैसे बहाल कर दी गई। इस संदर्भ में जे ई पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं बेलवार फीडर से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रेश प्राइवेट मे बिजली बनाने का कार्य करता था बिजली विभाग मे सरकारी या प्राइवेट मे कार्यरत नही था। लाइनमैन ने कोई शटडाउन नही लिया था। परिजनों ने कहा कि जब तक मौके पर उपजिलाधिकारी या कोई सक्षम अधिकारी आकर आश्वासन नहीं देगा तब तक जाम नहीं खत्म होगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस नेता डा प्रमोद के सिंह पहुंचकर एसडीएम मछलीशहर से बातचीत किया। एसडीएम ने मौक़े पर तहसीलदार को भेजा।कांग्रेस नेता डॉक्टर प्रमोद के सिंह और तहसीलदार मछलीशहर के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इस मौके पर वंशीधर शर्मा ,नीरज सरोज, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal