

उत्तर प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की बनेगी 2022 में सरकार: बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रयागराज से जौनपुर एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के स्वागत में बुढ़िया के ईनारा के पास हसनपुर ग्राम में श्रद्धा ब्यूटी पार्लर के पास उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। कुशवाहा अपने समर्थको की भारी भीड़ देख कर प्रसन्न मुद्रा में बोले कि आगामी 2022 में आप लोगों के परिश्रम से भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। कुशवाहा ने कहा कि मै समस्त कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आप लोग अपने अपने बूथ पर जिताने के लिए आज से ही कमर कस लीजिए कि हम अपने बूथ पर भारी संख्या में वोट डलवा कर जीतेंगे ।इस जीत का सेहरा कार्यकर्ता के सिर पर बधे गा ।
सब की नजर के पत्रकार डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा से जब पूछा कि आप कुल कितनी सीट पर चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने ने बताया कि 403 सीट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत चुनाव लड़ेंगे। डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने जब पूंछा की भागीदारी संकल्प मोर्चा में मुख्य मंत्री कौन बनेगा तो श्री कुशवाहा ने कहा कि हम लोग बैठकर आपस में तय कर लेंगे । सीट बटवारा में उन्होंने बताया कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी होगी। स्वागत समारोह में पार्टी के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। राकेश कुमार मौर्य मण्डल उपाध्यक्ष वाराणसी, पवन कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष जौनपुर, उमाकांत मौर्य पूर्व बी ० डी ० सी, विवेक कुमार मौर्य, पूर्व बी ० डी ० सी, डॉ अनिल कुमार मौर्य, पंकज कुमार मौर्य, टी यन प्रधान हसनपुर समरजी त मौर्य प्रधान, राकेश कुमार मौर्य सतीश मौर्य हरी लाल मौर्य राम चन्द्र मौर्य , विजय कुमार मौर्य मण्डल सचिव वाराणसी, सुरेश चन्द्र मौर्य जिला प्रभारी जौनपुर, राकेश मौर्य फोटो ग्राफर के साथ अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal